लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आप को लगा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By: Shilpa Thu, 18 Jan 2024 4:42:30

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आप को लगा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तंवर ने अपना इस्तीफा AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है।

अशोक तंवर ने पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की थी। अशोक तंवर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। पहले माना जाना जा रहा था कि वे हरियाणा में अपने नए मोर्चे का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अप्रैल 2022 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। उसके बाद केजरीवाल ने उन्हें जिम्मेदारी देते हुए AAP की हरियाणा चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था।

अशोक तंवर ने क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?

हरियाणा चुनाव के लिए राज्य में हुए टिकट बंटवारे से अशोक तंवर खुश नहीं थे। उन्होंने कहा था कि बीते पांच सालों में जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया उन्हें टिकट बंटवारे के दौरान अनदेखा किया गया। वहीं जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने तवज्जो दी है।

टिकट बेचने का लगाया था आरोप

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। टिकट बंटवारे को लेकर तंवर कुछ समय से नाराज चल रहे थे। वहीं, अशोक तंवर ने पार्टी पर हरियाणा के सोहना विधानसभा सीट पर 5 करोड़ में टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com